'बुलबुल' तूफान 120 मील प्रति घंटा की रफ्तार से ओडिशा से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है, देखें बंगाल के काकद्वीप की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: November 9, 2019 05:04 PM2019-11-09T17:04:58+5:302019-11-09T17:04:58+5:30

Next

चक्रवाती तूफान बुलबुल की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है।

आशंका है कि चक्रवात बुलबुल एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

केन्द्र सरकार ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है।

चक्रवात बुलबुल की वजह से बारिश के साथ-साथ तीव्र हवा चल रही है।

हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन को काम पर लगाया गया है।

पीआईबी के मुताबिक कुछ जिलों में हवा की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है।

यह तूफान आज सुबह पश्चिम बंगाल के पारादीप से लगभग 98 किलोमीटर और दक्षिण-पश्चिम में सागर द्वीप के 137 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' शनिवार शाम या देर रात तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर दस्तक दे सकता है, मौसम विभाग ने इससे 135 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।