लाइव न्यूज़ :

CoronaVirus Updates: 51667 नए केस, 1329 की मौत, क्या है राज्य के मौजूदा हालात?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2021 14:48 IST

Open in App
1 / 7
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 51,667 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,01,34,445 हो गई। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर कम होकर तीन प्रतिशत हो गई है।
2 / 7
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,329 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,93,310 हो गई।
3 / 7
देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,93,310 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,19,859 लोग, कर्नाटक के 34,425 लोग, तमिलनाडु के 31,901 लोग, दिल्ली के 24,948 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,366 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,516 लोग, पंजाब के 15,944 लोग और छत्तीसगढ़ के 13,415 लोग थे।
4 / 7
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 6,12,868 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 14,189 की कमी आई है।
5 / 7
संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
6 / 7
मुंबई में एक दिन में 789 मरीज सामने आए हैं, 10 मौतें हुई हैं। रोगी की अवधि दोगुनी होकर 726 दिन हो गई है। मुंबई में फिलहाल 14,810 एक्टिव मरीज हैं। शहर के उपनगरों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 7 लाख 24 हजार 113 तक पहुंच गई है।
7 / 7
आंकडों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 60.73 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए। अभी तक टीके की कुल 30.79 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर