Budget 2019: दो हेक्टेयर से कम ज़मीन वाले किसानों को मोदी सरकार ने दिया ये तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 1, 2019 02:46 PM2019-02-01T14:46:23+5:302019-02-01T14:46:23+5:30

Next

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा करते हुए कहा कि छोटे किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ये पैसे सीधे किसान के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे 12 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा।

2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले छोटे किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने का फैसला सरकार ने डायरेक्ट खाते में देने की घोषणा की है। ये आय सपोर्ट सभी किसानों को सीधा उनके खाते में दिया जाएगा। इसे पूरी तरह से केंद्र सरकार वहन करेगी।

75000 करोड़ रुपये सालाना केंद्र सरकार भरेगी। 12 करोड़ किसानों को इसका फायदा होगा।

पूर्ववर्ती सरकार में किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता था। सभी 22 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से करीब 50 प्रतिशत अधिक निर्धारित हुआ।

पिछले साढ़े चार सालों में कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर हुआ।

पशुपालन के लिए किसानों को कर्ज पर 2 प्रतिशत ब्याज सहायता देगी सरकार

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना की जाएगी। गऊ माता के सम्मान के लिए सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।