लाइव न्यूज़ :

Elections 2024: यहां देखिए कौन खिलाड़ी जीता और किसके हाथ मायूसी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 21:21 IST

Open in App
1 / 8
Elections 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को ठाणे में कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट से 1.2 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की। शिंदे की पार्टी शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई से सटे अपने गृह क्षेत्र ठाणे में काफी प्रभाव रखने वाले शिंदे को 1,59,060 वोट मिले, जो कुल पड़े वोट का 78.4 प्रतिशत है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) के उम्मीदवार केदार दिघे को 38,343 वोट मिले। केदार दिघे शिंदे के राजनीतिक गुरु दिवंगत आनंद दिघे के भतीजे हैं। 
2 / 8
Elections 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को विधानसभा चुनाव परिणामों में बरहेट सीट बरकरार रखते हुए भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। सोरेन को 95,612 जबकि हेम्ब्रम को 55,821 वोट मिले। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन की जीत का अंतर इस बार बढ़ गया है। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 25,740 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। जनवरी में धनशोधन मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
3 / 8
Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जीत गये हैं। प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडाधे पाटिल को 39,710 मतों के अंतर से हराया है। फड़नवीस को 1,29,401 वोट मिले, जबकि पाटिल को 89,691 वोट मिले। हालांकि 2019 के चुनाव में उन्होंने इससे अधिक मतों के अंतर के साथ जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उपमुख्यमंत्री की जीत का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले 9,643 मत कम है। चौथी बार और विधानसभा के लिए छठी बार चुनाव जीते हैं। वह साल 1999 और 2004 में नागपुर पश्चिम सीट से जीते थे।
4 / 8
Elections 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट पर 39,355 मतों के अंतर से हार गए। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में चव्हाण को 1,00,150 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. अतुलबाबा भोसले को 1,39,505 हासिल हुए। चव्हाण की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह 2014 से कराड (दक्षिण) सीट से विधायक थे। अठहत्तर वर्षीय चव्हाण 2010 से 2014 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे।
5 / 8
Elections 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर भाजपा की मुनिया देवी को 17,142 मतों से हराया। इससे पहले कल्पना ने चार जून को उपचुनाव में यह सीट जीती थी। यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कल्पना ने तब भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया था। 
6 / 8
Elections 2024: ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू एवं भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा साहू दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय कुमार को 42,871 मतों से हराकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि पूर्णिमा को 1,07,191 वोट हासिल हुए, जबकि कुमार के खाते में 64,320 मत गए। झारखंड में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में रघुबर दास ने यह सीट निर्दलीय उम्मीदवार सरयू रॉय के हाथों गंवा दी थी। जमशेदपुर-पूर्व में जीत के बाद पूर्णिमा ने विधानसभा चुनावों में समर्थन के लिए मतदाताओं का आभार जताया।
7 / 8
Elections 2024: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निसात आलम ने पाकुड़ सीट पर सर्वाधिक 86,029 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आलमगीर आलम को धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि निसात आलम ने 1,55,827 वोट हासिल कर ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के प्रत्याशी अजहर आलम को हरा दिया।
8 / 8
Elections 2024: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की। यह जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े से मिली। प्रियंका को 6,22,338 वोट मिले जो इस वर्ष अप्रैल में लोकसभा चुनाव में वायनाड में उनके भाई राहुल गांधी को मिले 6,47,445 मतों से कम हैं। हालांकि वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कम मतदान होने के बावजूद प्रियंका गांधी की जीत का अंतर 4,10,931 रहा जो कि राहुल गांधी की 3,64,422 मतों के अंतर से अधिक है। वायनाड में 14 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 
टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसपृथ्वीराज चव्हाण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो