लाइव न्यूज़ :

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे किया जाम, सड़कों पर लगाए नारे

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: September 25, 2022 18:48 IST

Open in App
1 / 5
ऋषिकेश रिसॉर्ट की 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव श्रीनगर (उत्तराखंड) स्थित बेस अस्पताल में लाए जाने के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे ब्लॉक कर दिया और प्रशासन ट्रैफिक जाम खुलवाने की कोशिश कर रहा है। (फोटो: Twitter/ANI)
2 / 5
अंकिता का शव शनिवार को ऋषिकेश के पास चीला नहर से बरामद किया गया था। इससे छह दिन पहले वह लापता हुई थी। एम्स के चार डॉक्टरों के एक दल ने शनिवार को अंकिता के शव का पोस्टमॉर्टम किया था। मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतिम रिपोर्ट में घाव की प्रकृति और अन्य जानकारी दी जाएगी। (फोटो: Twitter/ANI)
3 / 5
अंकिता के पिता और भाई ने रविवार को कहा कि जब तक पोस्टमॉर्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक वे उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। (फोटो: Twitter/ANI)
4 / 5
पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, “मैं पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हूं। जब तक अंतिम विस्तृत रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।” (फोटो: Twitter/ANI)
5 / 5
आपको बात दे की, अंकिता पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में स्थित वानंतर रिजॉर्ट में काम करती थी, जिसके मालिक हरिद्वार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य हैं। इस मामले में पुलकित और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। (फोटो: Twitter/ANI)
टॅग्स :उत्तराखण्डRishikesh
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष