लाइव न्यूज़ :

प्राण प्रतिष्ठा के बाद 'राम मंदिर' को निहारते नजर आए पीएम मोदी, अद्भुत नजारों का लिया आनंद, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: January 22, 2024 13:47 IST

Open in App
1 / 8
पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद राम मंदिर के अद्भुत नजारों का आनंद लेते नजर आए।
2 / 8
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हो गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र मंत्र उच्चारण के बीच रामलला को गर्भगृह में विराजमान कर दिया है।
3 / 8
प्रधानमंत्री के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस पूजा में शामिल रहें। सनातन धर्म के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ किया गया है।
4 / 8
मालूम हो कि अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान शुरू किए। नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक मोदी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया।
5 / 8
गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं।
6 / 8
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अद्भुत योग में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का समय निर्धारित किया गया है।
7 / 8
इस दौरान कार्यक्रम में कई अतिथिगण मौजूद रहें। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुभ मुहूर्त के अनुसार 84 सेकंड में हुआ है। आज भारत समेत पूरे विश्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भक्ति भाव और जश्न का माहौल है।
8 / 8
इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता मौजूद हैं। साथ ही फिल्म जगत, खेल जगत और उद्योग जगत से कई बड़े लोग आज अयोध्या में मौजूद हैं। प्रतिष्ठित की गई 51 इंच ऊंची राम लल्ला की मूर्ति को मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों, भगवान हनुमान जैसे हिंदू देवताओं और अन्य प्रमुख हिंदू धार्मिक प्रतीकों की नक्काशी भी शामिल है।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब