कोविड के बाद भारत में H3N2 वायरस का प्रकोप, देश में अब तक दो मरीजों की मौत

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 10, 2023 01:23 PM2023-03-10T13:23:25+5:302023-03-10T13:26:26+5:30

Next

भारत में कोरोना के बाद H3N2 (इन्फ्लुएंजा वायरस) वायरस अपना प्रकोप दिखाने लगा है। (फोटो: Twitter)

देश के कई राज्यों में लगातार H3N2 वायरस संक्रमण मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। (फोटो: Twitter)

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, एच3एन2 वायरस के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। (फोटो: Twitter)

सामने आई जानकारी के अनुसार, हरियाणा में एक और कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई है। (फोटो: Twitter)

देश में अब तक H3N2 वायरस के लगभग 90 मामले सामने आए हैं। H1N1 वायरस जिसे पहले स्वाइन फ्लू भी कहा जाता था, उसके भी 8 केस सामने आए हैं। (फोटो: Twitter)

H3N2 और H1N1 में कोविड जैसे लक्षण हैं, जिसने दुनिया भर में करोड़ लोगों को संक्रमित किया और लाख लोगों की मौत हुई। (फोटो: Twitter)

विशेषज्ञों के अनुसार H3N2 वायरस का संक्रमण कम से कम 5 से 7 दिनों तक प्रभावी रहता है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा सबसे अधिक होता है। (फोटो: Twitter)

डॉक्टरों ने नियमित रूप से हाथ धोने और मास्क लगाने समेत कोविड जैसी सावधानियों की सलाह दी है। (फोटो: Twitter)