'आप' विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली सरकार में मंत्री, जानें किसको मिले कौन-कौन से विभाग

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 9, 2023 05:51 PM2023-03-09T17:51:00+5:302023-03-09T17:57:52+5:30

Next

आम आदमी पार्टी के विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को दिल्ली सरकार में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। (फोटो: Twitter/ANI)

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दोनों नेताओं को गुरुवार शाम 4 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। (फोटो: Twitter/ANI)

आतिशी को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली और पर्यटन विभाग आवंटित किए गए हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

वहीं सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, जल और उद्योग और शहरी विकास मिला हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

दिल्ली मंत्रिपरिषद में अब सीएम अरविंद केजरीवाल सहित पांच की संख्या हैं। (फोटो: Twitter/ANI)

बता दें कि पिछले महीने 26 फरवरी को दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वहीं, सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 30 मई 2022 से जेल में हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)