1 / 7 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के बड़े समारोह में मंगलवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार किया।2 / 7इस दौरान सीएम ने राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था को लेकर यह दावा किया कि अगले दो वर्षों में राज्य की इकॉनमी यूएई और सिंगापुर से की अर्थव्यवस्था से बड़ी बन जाएगी। 3 / 7जब आमिर ख़ान ने सूबे की जनसंख्या को लेकर फडणवीस से सवाल किया कि इस धरती में हर सौ लोगों में एक महाराष्ट्रियन है तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, इस बोझ को आप कैसे उठाते हैं?4 / 7उन्होंने कहा यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हम अगर पीछे मुड़कर देखते हैं तो एक बहुत बड़ी विरासत हमारे साथ है, जिसे किसी एक व्यक्ति ने नहीं बनाया है। इसमें कई लोगों की मेहनत, समर्पण और बलिदान है। इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। 5 / 7सीएम ने अपने जवाब में आगे कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि ये महाराष्ट्र बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम भारत की सबसे बड़ी सब-नेशनल इकॉनमी हैं और मैंने दो तीन दिन पहले बजट रखा, उस दिन भी मैंने बताया कि अगर महाराष्ट्र एक देश होता तो दुनिया की सबसे बड़ी 30वीं अर्थव्यवस्था होता और जिस गति से आज हम बढ़ रहे हैं उसमें कोई प्रतिरोध नहीं आया, तो अगले दो सालों में हम यूएई और सिंगापुर की अर्थव्यवस्था से बड़े बनेंगे। ये महाराष्ट्र की ताकत है। हम देश की पहली सब-नेशनल ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनेंगे। 6 / 7महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया गया। ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है। 7 / 7इस समारोह को लेकर काफी उत्सुकता है। समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएं।