जब 17 साल की थीं मेलानिया ट्रंप, तस्वीर ने जीता नेटवासियों का दिल, देखें अमेरिका की फर्स्ट लेडी की कमदेखी पिक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 6, 2018 09:17 AM2018-11-06T09:17:03+5:302018-11-06T09:17:03+5:30

Next

तस्वीर में दिख रही किशोरी को आपने पहचाना? ये हैं मेलानिया ट्रंप। तब उनकी उम्र महज 17 साल थी।

मेलानिया का जन्म 26 अप्रैल 1970 को स्लोनिया में हुआ था। मेलानिया अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हैं।

मेलानिया ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मेलानिया जब करीब 28 की थीं तब उनकी ट्रंप से मुलाकात हुई।

उस समय 53 वर्ष के डोनाल्ड ट्रंप का पहली ही मुलाकात में मेलानिया पर दिल आ गया था। उन्होंने मेलानिया से फ़ोन नंबर माँगा तो उन्हें जवाब में ना सुनना पड़ा।

मेलानिया ने ट्रंप से कहा कि वो उन्हें अपना फ़ोन नंबर दे दें। बाद में मेलानिया ने ट्रंप को फ़ोन किया और दोनों की रोमांटिक स्टोरी शुरू हो गयी।

अमेरिकी मीडिया की मानें तो मेलानिया अमेरिका की पहली फर्स्ट लेडी हैं जिसने न्यूड फ़ोटो शूट कराया है।

मेलानिया ट्रंप के बारे में दावा किया जाता है कि वो अपनी मातृभाषा स्लोवानियन के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन इत्यादि भाषाएं भी बोल लेती हैं।

मेलानिया ट्रंप जूलरी और स्किनकेयर प्रोडक्ट के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। उनके पति ट्रंप रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी रहे हैं।

मेलानिया ट्रंप अपने मॉडलिंग करियर के दौरान वैनिटी फेयर, वोग और जीक्यू जैसी पत्रिकाओं की कवर-गर्ल रह चुकी हैं।