लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 की दो एंटीबॉडी चिकित्सा पद्धतियों का इस्तेमाल नहीं करने की वकालत की: बीएमजे

By संदीप दाहिमा | Updated: September 16, 2022 15:29 IST

Open in App
1 / 6
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक संशोधित दिशानिर्देश के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोविड-19 की दो एंटीबॉडी चिकित्सा पद्धतियों के इस्तेमाल की अब और सिफारिश नहीं करता क्योंकि ओमीक्रोन और इसके उप-स्वरूपों ने उन्हें बेकार कर दिया है।
2 / 6
इसी ताजा दिशानिर्देश में डब्ल्यूएचओ ने गंभीर कोविड-19 से ग्रस्त रोगियों में एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल की सशर्त सिफारिश की है और अन्य कोई गंभीर बीमारी वाले रोगियों में इसका उपयोग नहीं करने की सशर्त सिफारिश भी की है।
3 / 6
डब्ल्यूएचओ के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के दिशानिर्देश विकास समूह ने कहा कि कोविड-19 रोगियों के लिए एंटीबॉडी दवा सोट्रोविमैब और कैसिरिविमैब-इमडेविमैब की सिफारिश नहीं की जाती।
4 / 6
ये दवाएं सार्स-सीओवी-2 के स्पाइक (कांटेनुमा) प्रोटीन से चिपककर इसकी संक्रमण की क्षमता को कमजोर करती हैं। ये प्रोटीन ही वायरस को शरीर की कोशिकाओं में प्रवेश कराने में सहायता करते हैं।
5 / 6
इस पुरजोर सिफारिश ने पिछली सशर्त सिफारिशों की जगह ली है और यह प्रयोगशाला अध्ययनों से सामने आये इन साक्ष्यों पर आधारित है कि इन दवाओं के वर्तमान में ओमीक्रोन जैसे फैल रहे वायरस के स्वरूपों के खिलाफ काम करने की संभावना नहीं है।
6 / 6
समूह ने सभी साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद कहा कि भलीभांति जानकारी रखने वाले लगभग सभी रोगी सोट्रोविमैब या कैसिरिविमैब-इमडेविमैब लेना नहीं चाहेंगे। ये सिफारिशें 7,643 रोगियों पर बिना किसी क्रम के हुए पांच परीक्षणों के परिणामों पर आधारित हैं।
टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाWHO
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम