बलगम के रंग से जुड़े हैं जानलेवा बीमारियों के तार, जानें लक्षण और करें बचाव

By गुलनीत कौर | Published: October 27, 2018 11:13 AM2018-10-27T11:13:45+5:302018-10-27T11:13:45+5:30

Next

हरा और पीला: अगर बलगम का रंग हरा या पीला हो तो यह सर्दी या संक्रमण का संकेत है। अगर लंबे समय इस रंग का कफ आए तो यह ब्रोंकाइटिस और साइनसिसिटिस के लक्षण भी हो सकते हैं।

ब्राउन: हल्का भूरा रंग का कफ नाक में प्रॉब्लम को दर्शाता है। यह निमोनिया का संकेत भी हो सकता है।

सफेद: सफेद रंग का बलगम वायरल ब्रोंकाइटिस का संकेत हो सकता है। अगर यह रंग कुछ दिनों बाद बदलकर पीला होने लगे तो डॉक्टर से सही इलाज कराना जरूरी हो जाता है।

काला: ग्रे या काले रंग के करीब पहुंचता कफ का रंग नाक से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह फंगल इन्फेक्शन एक्सोफियाला डार्माटाइटिडीस का संकेत भी हो सकता है।

गुलाबी या लाल: शुरुआत में पीला या हरा और बाद में गुलाबी या लाल में बदलता कफ का रंग जानलेवा बीमारी को दर्शाता है। ये लंग इन्फेक्शन, निमोनिया, टीबी का संकेत हो सकता है।