तस्वीरें: होली खेलने से पहले इन 10 बातों का रखें ख्याल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 28, 2018 02:42 PM2018-02-28T14:42:18+5:302018-02-28T14:42:18+5:30

Next

होली से एक रात पहले होलिका दहन होता है। इसलिए आपको आग से दूर रहना चाहिए और बच्चों को भी दूर रखना चाहिए।

त्वचा शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। इसलिए आपको केमिकल्स वाले रंगों से त्वचा को बचाना चाहिए।

रंगों से आपके बाल फ्रीजी, ब्राइटल और ड्राई हो सकते हैं। इसलिए रंग खेलने से पहले बालों पर तेल लगा लें और टोपी पहन लें।

आंखों को बचाने के लिए चश्मा पहनें और अगर आप लेंस लगाते हैं, तो रंग खेलने से पहले उन्हें हटा दें।

हल्दी, गेंदे का फूल और हर्बल रंगों का उपयोग करके घर पर ही रंग बनाने की कोशिश करें।

रंग छुड़ाने के लिए साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल ना करें। इसके बजाय हल्के साबुन या बेबी शैम्पू का इस्तेमाल करें।

इस दिन लोग खूब भांग और शराब पीते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा मात्रा में इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकते हैं।

अगर किसी भी कलर से आपको जलन या बेचैनी हो रही है, तो तुरंत पानी से धो लें। और इसके बाद तुरंत कोई जेल या लोशन लगाएं।

अगर आप अस्थमा से पीड़ित हैं या आपको धूल-मिटटी से एलर्जी है, तो आपको बाहर होली खेलने से बचना चाहिए।

अपने चेहरे, हाथ, पैर और खुले हिस्से पर तेल या मॉइस्चराइजर लगा लें। इसके अलावा आप वाटरप्रूफ सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं।