लाइव न्यूज़ :

हृदय रोगों से हर वर्ष 36 लाख लोगों की मौत, मृत्यु दर को कम करने के लिए एकजुट प्रयासों की जरूरत: डब्ल्यूएचओ

By संदीप दाहिमा | Updated: September 29, 2022 17:20 IST

Open in App
1 / 5
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्यादातर हृदय रोगों को रोका जा सकता है और तंबाकू के उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार तथा शारीरिक निष्क्रियता जैसे खतरे वाले कारकों से निपटने के लिए एक संपूर्ण सरकारी नजरिये की जरूरत है।
2 / 5
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ज्यादातर हृदय रोगों को रोका जा सकता है और तंबाकू के उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार तथा शारीरिक निष्क्रियता जैसे खतरे वाले कारकों से निपटने के लिए एक संपूर्ण सरकारी नजरिये की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में हृदय रोग मौत का एक प्रमुख कारण है, जिसमें हर वर्ष 36 लाख लोगों की जान जाती है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने एक वेबिनार ‘सी हार्ट्स’ में कहा, ‘‘हृदय रोगों की रोकथाम के लिए ‘‘तंबाकू के उपयोग, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता और शराब का अधिक सेवन जैसे जोखिमपूर्ण कारकों से निपटने के वास्ते संपूर्ण सामाजिक और सरकारी दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है।’’
3 / 5
हृदय संबंधी रोगों (कार्डियो वैस्कुलर डिजीज... सीवीडी) से होने वाली मौतों को एक तिहाई तक कम करने के लिए, डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने ‘सी हार्ट्स’, ‘डब्ल्यूएचओ साउथ-ईस्ट एशिया हार्ट्स पहल’ के माध्यम से जारी पहलों को बढ़ाने और इन्हें एकीकृत करने की योजना बनाई है।
4 / 5
‘सी हार्ट्स’ पहल के जरिये हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हृदय रोगों, आघात (स्ट्रोक) और मधुमेह से होने वाली मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया गया है। डॉ. खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘हमें ‘डब्ल्यूएचओ हार्ट्स’ तकनीकी पैकेज के पूर्ण कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राजनीतिक इच्छाशक्ति और जवाबदेही को संगठित और मजबूत बनाना चाहिए।’’
5 / 5
हृदय रोग की रोकथाम और इसे नियंत्रित करने के लिए किये गये प्रयासों को उजागर करने के वास्ते हर साल ‘विश्व हृदय दिवस’ मनाया जाता है। हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के एक संयुक्त प्रयास के तहत सदस्य देशों, भागीदारों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस वेबिनार में भाग लिया, जिसमें सीवीडी के खिलाफ कार्रवाई और प्रयासों में तेजी लाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)Medical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!