मानसून में होने वाली बीमारियों का इलाज, ये 5 आसान उपाय इन्फेक्शन जैसे रोगों से करेंगे बचाव
By संदीप दाहिमा | Updated: July 25, 2022 21:26 IST2022-07-25T21:26:56+5:302022-07-25T21:26:56+5:30
मच्छरों के कारण फैलने वाली इस बीमारी में हर साल कई लाख लोग जान गवां देते हैं। मौसम के बदलने से इम्युनिटी पर असर होता है, जिससे फ्लू, सर्दी, बुखार, एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि मानसून का मजा बरकरार रहे और सेहत भी दुरुस्त रहे, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
खूब पानी पियें, खासकर उबला हुआ पानी पियें क्योंकि बारिश से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वच्छ पानी पीना महत्वपूर्ण है।
सोते समय फुल स्लीव शर्ट, पैंट और मोजे पहनें, शरीर पर मच्छरों से बचाने वाली क्रीम का प्रयोग करें, मानसून के दौरान कच्चे खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
जब कभी भी मौसम बदले और गर्मी और लू के बाद इस तरह से ठंडी हो जाए जैसा कि आजकल मौसम बना हुआ है तो ऐसे में हमें सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह के मौसम में हमें जरा भी भींगना नहीं चाहिए।
अगर हम भींगने से बच जाते है तो इसके कारण हमारे बीमार पड़ने की आशंका भी कम हो जाती है। बदलते मौसम में हमें सादा और हल्का खाना चाहिए क्योंकि अगर आप मसालेदार और ज्यादा तेल वाले खाना खाएंगे तो हो सकता है कि ये आपको बीमार कर दे। इस मौसम में आप साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें और अपने साथ अपने परिवार को किसी बीमारी या वायरस के संक्रमित होने से भी बचाएं।