लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccine: सफलता के करीब भारत, कीमत से लेकर टीकाकरण तक पीएम मोदी ने बताई ये 10 बड़ी बातें

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 4, 2020 16:22 IST

Open in App
1 / 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि करीब 8 ऐसी संभावित वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के अलग-अलग चरण में हैं। इनका उत्पादन भारत में ही होना है।
2 / 12
आइए जानते हैं इस बैठक की 10 बड़ी बातें...
3 / 12
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों को कोविड-19 का टीका विकसित करने में सफलता का पूरा भरोसा है और यह कुछ सप्ताह में तैयार हो सकता है।
4 / 12
2. भारत उन देशों में है, जहां हर रोज टेस्टिंग सबसे अधिक हो रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी सबसे अधिक है और मृत्यु दर कम हो रही है।
5 / 12
3. भारत में कुल आठ कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है।
6 / 12
4. भारत ने Co-WiN नामक एक खास सॉफ्टवेयर बनाया है, जिसमें आम लोग कोरोना वैक्सीन से उपलब्ध स्टॉक और उससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
7 / 12
5. एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया गया है. इस ग्रुप में केंद्र के लोग, राज्य सरकारों के लोग और एक्सपर्ट हैं, जो वैक्सीन के वितरण पर सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।
8 / 12
6. कोरोना वैक्सीन के वितरण के लिए नीति बनाई जाएगी, जिसके तहत अलग-अलग चरण होंगे। पहले बुजुर्गों, कोरोना वॉरियर्स, बीमार लोगों को दी जाएगी।
9 / 12
7. पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक कोविड-19 रोधी टीके की कीमत की बात है तो लोक स्वास्थ्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी, राज्यों को पूरी तरह से शामिल किया जाएगा।
10 / 12
8. कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर केंद्र और राज्य की टीम मिलकर काम करेंगी।
11 / 12
9. भारत हर कोने में वैक्सीन पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर कोल्ड चेन को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।
12 / 12
10. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विकसित देशों को भी काफी मुश्किल हुई है लेकिन भारत ने एक राष्ट्र के तौर पर बेहतरीन काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार अफवाहें फैल जाती हैं जो जनहित और राष्ट्रहित के खिलाफ होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी जागरुकता फैलाने की है।
टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?