karele ke juice ke fayde karela juice health benefits
करेले का जूस पीने से डाइबिटीज और स्किन जैसी इन 6 बीमारियों में मिलेगा आराम By संदीप दाहिमा | Published: November 30, 2021 04:53 PM2021-11-30T16:53:02+5:302021-11-30T16:56:36+5:30Next Next करेले की सब्जी खाने या फिर इसके जूस को रोजाना पीने से चेहरे पर मुहांसे और दाग-धब्बे खत्म हो जाते है और स्किन पर ग्लो भी आता है। करेले के सेवन के कई और भी चमत्कारिक लाभ देखने को मिलते हैं। करेले के सेवन से लिवर मजबूत होता है और अन्य सभी समस्याएं खत्म हो सकती है। यदि किसी को हड्डियों में दर्द की शिकायत होती है तो उसे करेले की सब्जी के अलावा कच्चा करेला भी खाना चाहिए। करेले के जूस को रोजाना पीने से खून भी साफ होता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है। यदि आप केवल करेले का जूस नही पी पाते हैं तो आप उसमें गाजर और अनार भी मिला सकते हैं। इसके इसका स्वाद बदल जाएगा और यह बेहद लाभकारी भी होगा। करेले का जूस आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें बीटा-कैरोटिन होता है जो आंखों से संबंधित बीमारियों को दूर रखता है और रोशनी बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। करेले के जूस को पीने से पथरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ताजे करेले के रस का सेवन करने से पथरी बाहर निकल सकती है। करेले में फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो कफ, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। करेला चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रखता है। करेले के जूस के रोजाना सेवन से चेहरे पर बढ़ते उम्र का प्रभाव भी कम होता है।टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडhealth tipsHome Remedieshealthy foodशेअर :