लाइव न्यूज़ :

हड्डियों में तेजी से कैल्शियम बढ़ाकर मजबूत बनाती हैं ये 6 चीजें, पूरी ठंड नहीं होगा जोड़ों में दर्द

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: October 16, 2019 07:10 IST

Open in App
1 / 7
आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हड्डियों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण खराब डाइट है। हड्डियों की मजबूती और बेहतर कामकाज के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। विटामिन डी कमी के कारण फ्रैक्चर और हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी लो बोन मास और मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी होती है। कैल्शियम की कमी दूर करने के उपाय
2 / 7
रागी एक प्रकार का अनाज होता है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है, रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
3 / 7
कैल्शियम की कमी दूर करने में सहजन भी बहुत कारगर होता है, ऐसा माना जाता है की 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है, कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन कर सकते हैं।
4 / 7
मशरूम के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आप लोग महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम का सेवन जरूर करें।
5 / 7
अगर कोई व्यक्ति मांसाहारी है, तो वह व्यक्ति अंडे का अंदर का पीला भाग खा सकता है। अंडे के पीले भाग के अंदर काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
6 / 7
सुबह के समय ऑरेंज जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। यह शरीर में सभी कमी को पूरी करता है तथा शरीर को हमेशा फिट रखता है।
7 / 7
अन्य सब्जियों की तरह, हरी बीन्स विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम और फोलेट का एक बेहतर स्रोत है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस हरी सब्जी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें कैटेचिन के रूप में भी जाना जाता है। इससे आपको हार्ट डिजीज, कैंसर और डायबिटीज को रोकने में मदद मिलती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब