लाइव न्यूज़ :

पैकेट बंद 'जंक फूड' पर 'चेतावनी का निशान' चाहते हैं 10 में से 7 भारतीय

By संदीप दाहिमा | Updated: April 21, 2022 19:44 IST

Open in App
1 / 5
ज्यादा वसा, चीनी और नमक वाले पैकट बंद खाद्य पदार्थों पर 10 में से सात भारतीय 'चेतावनी का निशान' दर्शाए जाने के पक्ष में हैं। एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। एक सामुदायिक सोशल मीडिया मंच 'लोकल सर्कल्स' द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि 11,439 उपभोक्ताओं में से 31 प्रतिशत ऐसे पैकेट बंद उत्पादों पर “चेतावनी के लाल संकेत” के पक्ष में हैं।
2 / 5
खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में चीनी या नमक और खराब वसा वाले तत्व होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मोटापा जैसे गैर-संचारी रोग (एनसीडी) में वृद्धि के साथ-साथ मधुमेह और हृदय रोग जैसी स्थितियों में भी वृद्धि होती है।
3 / 5
इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है क्योंकि इनमें से अधिकांश ऐसा अनुमान है कि भारत में हर साल लगभग 58 लाख लोग एनसीडी के कारण मर जाते हैं। सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस तेजी से बढ़ती समस्या के निराकरण के लिए नियमन एक समाधान है
4 / 5
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने पैकेट बंद खाद्य उत्पादों के लिए हेल्थ स्टार रेटिंग (एचएसआर) शुरू करने की योजना का प्रस्ताव किया है। पांच सितारा पैमाने पर एचएसआर दर वाले खाद्य पदार्थ ऊर्जा, संतृप्त वसा, सोडियम, कुल चीनी, और प्रोटीन जैसे स्वस्थ पहलुओं और प्राकृतिक अवयवों जैसे कारकों पर आधारित होते हैं।
5 / 5
उपभोक्ता कार्यकर्ता समूहों और खाद्य विशेषज्ञों की आलोचना के बावजूद, नियामक ने पैकेट बंद खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के लिए एक नयी स्टार रेटिंग प्रणाली के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता समूहों ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से समझौता करते हुए इस तरह की प्रणाली में उद्योग द्वारा आसानी से हेरफेर किया जा सकता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब