शरीर में कैंसर का पता कैसे लगाएं? ये हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण और उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: September 13, 2022 06:49 AM2022-09-13T06:49:30+5:302022-09-13T06:49:30+5:30

Next

भूख न लगना पाचन क्रिया खराब होने के वजह से हो सकता है लेकिन अगर आपको अक्सर यह समस्या रहती है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। कई दिनों तक भूख न लगना अच्छा संकेत नहीं माना जाएगा। यह पेट के कैंसर होने का संकेत हो सकता है।

तेज दौड़ने, सीढ़ी चढ़ने या भारी सामान उठाने की वजह से सां फूलना आम बात है लेकिन अगर थोड़ी बहुत शारीरिक मेहनत करने के बाद भी आप थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है तो आपको जल्द से जल्द जांच करा लेनी चाहिए।

सर्दी-खांसी मौसम के बदलाव के कारण हो सकती है। लेकिन अगर यह समस्या दवा लेने पर भी ठीक न हो रही हो और तीन हफ्ते या उससे ज्यादा तक सर्दी-खांसी आपको बनी रहे, तो जल्दी ही इसकी जांच करानी चाहिए। यह टीवी, अस्थमा या कैंसर का लक्षण हो सकता है।

अगर आपको किसी प्रकार की ब्लीडिंग हो रही जैसे -शौच, पेशाब या थूक में, तो सावधान हो जाएं। भले ही यह कैंसर ना हो लेकिन यह आपके स्वास्थ के खराब होने का संकेत हैं। इसलिए आपको इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

त्वचा पर गहरा निशान बनना कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर ऑफ अमेरिका के अनुसार, त्वचा पर बिना वजह किसी गहरे निशान का बनना खतरे की घंटी है। इस तरह के निशान प्लेटलेट कम होने या रक्त के थक्के बनने की वजह से हो सकता है। ये निशान हाथ या पैर पर दिखाई दे सकते हैं।