लाइव न्यूज़ :

स्किन एलर्जी का घरेलू उपाय : खुजली और दाद से छुटकारा पाने के 5 टिप्स

By संदीप दाहिमा | Updated: July 27, 2021 10:29 IST

Open in App
1 / 5
सबसे पहले इसके लिए आपको लहसुन की पांच कलियां लेनी है उनका कलियों को पीसकर उनका रस निकाल लेना है अब आपको इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिला लें। अब इसको लगाने के लिए आपको कॉटन लेनी है और डूबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाना है।
2 / 5
अब यदि आपके भयंकर खुजली हैं तो आपको नीम या गिलोय का सेवन करना है या आपके खून को बिल्कुल स्वच्छ कर देती है दोस्तों आप इमली के बीज को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर दाद पर लगाने से भी बाद में बहुत आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको नींम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लेना अब इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लेना। अब इसे दिन में तीन बार आपको दाद पर लगाना है बहुत जल्द आराम मिलता है।
3 / 5
गाजर को कद्दूकस कर लेना है और उसके बाद उसमें सेंधा नमक मिला लें. फिर गैस पर एक कढ़ाई चढ़ा दें। इस कढ़ाई में कद्दूकस करी हुई गाजर और उसमें मिला हुआ सेंधा नमक कढ़ाई में डालकर कुछ देर तक गर्म होने दे। जब गाजर पूरी तरह से गल जाए। बाद में सिलबट्टे पर पीसकर पेस्ट की तरह बना लें। उसके बाद दाद, खाज, खुजली वाले स्थान पर इसको हल्का गर्म ही लगाएं और उसके ऊपर से पट्टी या कपड़ा बांध दें। ऐसा तीन-चार दिन लगातार करने से दाद, खाज, खुजली की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
4 / 5
गेंदा तो लगभग सभी घरों में सजावटी पौधे के रूप में लगाया जाता है किन्तु यह सिर्फ सजावट ही नहीं करता, यह दाद, खाज और खुजली को भी खत्म कर सकता है। गेंदे के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, इसे इस्तेमाल करने के लिए गेंदे की कुछ पत्तियों को लेकर पानी में डालकर उबालें, और खुजली वाली जगह पर लगाकर अच्छे से साफ करें। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो आपको दाद खाज खुजली की समस्या जड़ से कुछ ही समय में खत्म हो सकती है।
5 / 5
हल्‍दी के लेप को कुछ दिनों तक दाद या खाज पर लगाने से बहुत जल्दी ही दाद और खाज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए इस लेप को एक बार दिन में और एक बार रात में जरुर लगाना चाहिए। इसके अलावा भुने हुए त्रिफला को पीस कर इसका पाउडर तैयार कर लें। फिर इस चूर्ण में सरसों का तेल, देशी घी और फिटकरी को मिलाकर पेस्ट बना लें। यह पेस्ट दाद और खाज के लिए बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है
टॅग्स :हेल्थ टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर