लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में इन 5 चीजों को खाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी, सर्दी, खांसी और गले की खराश से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Updated: November 12, 2020 06:24 IST

Open in App
1 / 6
सर्दियों में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम कमजोर होना आपको खतरे में डाल सकता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, फ्लू, गले की खराश, बुखार और संक्रमण का भी अधिक खतरा होता है। इस मौसम में संक्रमण मुक्त रहने के लिए डाइट में बदलाव जरूरी है। हम आपको सर्दियों में खाए जाने वाले कुछ जरूरी फूड्स खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने से आपको इस मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और रोगों से बचने में मदद मिल सकती है।
2 / 6
अनार एक एक ऐसा फल है जिसके सेहत के लिए अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनार के छिलकों में भी कई स्वास्थ्य गुण होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अनार के छिलकों की चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं।
3 / 6
सर्दियों में गुड़ की चाय पीना किसी एनर्जी बूस्टर से कम नहीं है। गुड़ चीनी से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। इससे वजन कंट्रोल में रहने के साथ कई बीमारियां भी ठीक होती है। कोरोना वायरस महामारी के समय में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गुड़ की चाय पीनी चाहिए।
4 / 6
आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का विभिन्न रोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें वो सभी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी हैं। सर्दियों में रोजाना तुलसी के पत्तों की चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकालने आदि में मदद मिलती है। तुलसी के पत्तों की चाय में शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
5 / 6
तिल के बीज का सेवन लड्डू के रूप में किया जा सकता है। सर्दियों में मूंगफली का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली शाकहारी प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत है और आपको विटामिन बी अमीनो एसिड एवं पॉलीफेनॉल प्रदान करती है। वहीं तिल के बीज आपको आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन ई प्रदान करते हैं तिल हड्डियों ,स्किन और बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
6 / 6
दाल और सब्जियों के साथ खाना पकाने के तेल के रूप में इसका उपयोग करें। आप बने हुए खाने में भी ऊपर से एक चम्मच घी मिला सकते हैं। घी में मौजूद वसा ना केवल आपके शरीर को गर्म रखने बल्कि वसा में घुलनशील विटामिन ए, बी और के अवशोषण ओ बढ़ाने में मदद करते हैं।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब