रोज सुबह खाएं पपीता, इन खतरनाक बीमारियों से रहेंगे दूर, शरीर बनेगा स्वस्थ और बलवान, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 19, 2020 06:57 AM2020-02-19T06:57:11+5:302020-02-19T06:57:11+5:30

Next

पपीता लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से काफी फायदा होता है।

अगर आप प्रतिदिन पपीते का सेवन करते हैं तो आपको वायरल बुखार होने की आशंका कम हो जाती है। ये एंटी-वायरल एजेंट की तरह काम करता है। साथ ही यह संक्रामक बीमारियों में भी एक कारगर उपाय है।

कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसोथायोसायनेट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।

पपीते का सेवन करने से न केवल शरीर में चर्बी नहीं जमती बल्कि शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह शरीर की गंदगी हटाने में आपकी मदद करता है।

पपीते का सेवन करने से आंतों के स्वास्थ्य में सुधार आता है। इसके अलावा पपीते में एंटी बैक्टीरियल एंटी इफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। पाचन शक्ति के लिए पपीते के बीज रामबाण इलाज है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है, और पाचन संबंधी सारी समस्याएं दूर होती हैं।

पपीता खाने से किडनी की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। किडनी स्टोन और किडनी के ठीक तरीके से क्रियान्वयन में पपीते का सेवन बहुत ही गुणकारी माना जाता है। जब आप पहले से ही इस समस्या से पीड़ित हैं तब भी यह उपचार में मदद करता है।

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है।

पपीते में विटामिन सी भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।