रात में न खाएं ये 4 चीजें, डायबिटीज, कब्ज, बवासीर और दिल की बीमारियों का बढ़ता है खतरा

By संदीप दाहिमा | Published: February 7, 2023 10:23 AM2023-02-07T10:23:19+5:302023-02-07T10:23:19+5:30

Next

खट्टे फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन इन फलों को हमेशा दिन में ही खाना चाहिए, रत में खट्टे फल खाने से एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है।

सुबह नाश्ते में केले के साथ दूध का सेवन करने से शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है, केला रात के समय नही खाना चाहिए, क्योंकि केले की तासीर ठंडी होती है।

कॉफ़ी में कैफीन होता है और इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। वैसे बेहतर नींद के लिए थोड़ी बहुत मात्रा में कैफीन का सेवन बेहतर नींद में सहायक है लेकिन अगर आप दिनभर किसी भी रूप में कैफीन का सेवन करते रहते हैं, तो रात को कैफीन वाली चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।

फैटी फ़ूड जैसे फ्राइज़, चिप्स, पिज्जा, चीज़ बर्गर, लाल मीट आदि भी नींद को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि फैट से भरपूर चीजें खाने से दिन में नींद आने लगती है जिससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है।

रात को सोने से पहले अंडे, पनीर, टोफू, अनानास, पिस्ता, अवोकेडो, चिकन ब्रेस्ट, छोले, पालक, दूध, दही, दाल, बादाम, अंजीर, डार्क चॉकलेट, चेरी जूस, पुदीना चाय जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।