Iron Deficiency: आयरन की कमी को दूर करने के उपाय, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: July 14, 2022 06:35 AM2022-07-14T06:35:19+5:302022-07-14T06:35:19+5:30

Next

अनार में भी खून को बनाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसका जूस पीने से आपको एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यही नहीं इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए चकुंदर सबसे अच्छा उपाय है। इसके इस्तेमाल से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है जो खून की कमी को दूर करता है। यही कारण है कि जानकार इसे हमारे फूड डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

यह एक ऐसा फूड है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और आपको फिट रखता है। तरबूज आपके बॉडी को हाइड्रेटेड भी रखता है।

खजूर में आयरन की कमी को दूर करने वाले सभी गुण पाए जाते हैं। इसके खाने से आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स के काउंट को बढ़ाने में मदद मिलती है। बीमार लोगों को भी डॉक्टर खजूर खाने की सलाह देते हैं।

खट्टे फल में भी आयरन को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर में विटामिन सी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।