डैंड्रफ, पिंपल्स और डार्क सर्कल से छुटकारा, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: November 23, 2022 06:52 AM2022-11-23T06:52:21+5:302022-11-23T06:52:21+5:30

Next

डार्क सर्कल- आलू को एंटी-एजिंग और ब्लीचिंग एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह झुर्रियों का भी इलाज करता है और साथ ही स्किन के रंग को हल्का करने का काम करता है। आलू को कद्दूकस करके आँखों के नीचे रखकर लेट जाएं। कम से कम 15 मिनट लेती रहें और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। एक हफ्ते के अन्दर डार्क सर्कल में कमी दिखाई देगी।

डार्क सर्कल- चायपत्ती का इस्तेमाल किया हुआ बैग निकालकर फ्रिज में रख दें। अगर यह ग्रीन टी का बैग है तो और भी अच्छा है। जब यह बैग ठंडा हो जाए तो इसे आँखों के नीचे रखें और 10 से 15 मिनट के लिए लेट जाएं। बैग अधिक ठंडा लगे तो कुछ सेकंड्स के लिए हटा दें और फिर दोबारा रख दें। चायपत्ती के तत्व डार्क सर्कल दूर कर देंगे।

पिंपल्स- सफेद टूथपेस्ट को पिम्पले पर सीधा या रुई के इस्तेमाल से लगा लें। पूरी रात के लिए लगा रहने दें और सुबह निकाल दें। टूथपेस्ट में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिम्पल को ना केवल खत्म करने का अकाम करते हैं बल्कि वहां की त्वचा पर बनी संक्रमण को जड़ से खत्म भी करता है। इसे ऑयली, नार्मल, सभी स्किन टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिंपल्स - पुदीना तेल में विटामिन-ई का तेल मिलाकर इसे सीधा पिम्पल पर लगाएं और पूरी रात के लिए लगा रहने दें। यह तेल मुंहासों को लालगी को कम करेगा, उसे बढ़ने से रोकेगा। जिन लोगों के पूरे चेहरे पर पिम्पल होते हैं उन्हें इस तेल का इस्तेमाल करते रहना चाहिए।

डैंड्रफ की परेशानी होने पर दही का बालों के लिए उपयोग किया जा सकता है। दही में मौजूद विटामिन और मिनरल डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं इसलिए बाल धोने के आधे घंटे पहले दही से सिर की मसाज करें और फिर बाल धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार करने से फायदा मिल सकता है।