लाइव न्यूज़ :

स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये 6 चीजें, डायबिटीज, खून की कमी, थकान, कमजोरी, सेक्स समस्याओं से मिलेगी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 07:06 IST

Open in App
1 / 7
बेहतर स्वास्थ्य बेहतर खानपान पर निर्भर करता है। स्वस्थ रहने के लिए केवल पौष्टिक चीजों का सेवन ही काफी नहीं है बल्कि खानेपीने से जुड़े कुछ अहम नियमों का पालन भी जरूरी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि खाद्य पदार्थों से सही मात्रा में पोषण लेने के लिए जिस तरह सही समय पर सही चीजों को खाना जरूरी है, उसी तरह सही फूड कॉम्बिनेशन यानी सही चीजों को एक साथ खाना भी जरूरी है। ऐसा करने से शरीर को अधिक मात्रा में पोषण मिलता है। हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें एकसाथ खाने से आपकी सेहत को ज्यादा फायदा होता है।
2 / 7
यह दोनों ही चीजें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार हैं और दोनों चीजें सेहत को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचाती हैं। लेकिन दोनों को एक साथ खाने से आपको और ज्यादा फायदा हो सकता है। दही और केले का सेवन अगर आप वर्कआउट के बाद करते है तो इससे मसल्स मजबूत बनती हैं। यह एमिनो एसिड और ग्लूकोज की तरह काम करता है जिससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
3 / 7
इन चीजों को एक साथ खाने से शरीर में आयरन की कमी से दिमाग और मसल्स पर पड़ने वाले प्रभाव से छुटकारा मिलता है। अगर आप नॉन वेज चीजों से मिलने वाले आयरन को आसानी से अवशोषित करना चाहते है, तो आप विटामिन सी, संतरे, टमाटर और जामुन जैसी चीजों का सेवन कर सकतें है।
4 / 7
ग्रीन टी और लेमन जूस दोनों ही ऐसे पेय पेय पदार्थ है जिनमे भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में जमा गंदगी को बहार निकलने में मदद करते है। जिससे हमारी बॉडी के इम्युनिटी सिस्टम को एनर्जी मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, इससे कार्डियोवैस्कुलर जैसी बीमारी होने की संभावना बहुत कम देखी गई है। इस दोनों पदार्थों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।
5 / 7
एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग तीन प्रकार के तले हुए अंडे के साथ सलाद खाना पसंद करते है, उन्हें अधिक कैरोटीनॉयड शामिल लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा कम होता है।
6 / 7
केला वजन घटाने, मोटापा को कम करने, कब्ज, एनीमिया, पीलिया, गठिया और मूत्र संबंधी विकार जैसे रोगों के इलाज में सहायक है। इसके अलावा केले में कोई फैट नहीं होता है और एक केले से आपको लगभग 90 कैलोरी मिलती है। यह फाइबर होने के वजह से इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। पालक प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो मानव शरीर द्वारा एमिनो एसिड में एंजाइमों द्वारा आसानी से टूट जाता है। ये प्रोटीन मसल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।
7 / 7
नींबू के रस में एक सक्रिय घटक होता है जिसे साइट्रिक एसिड कहा जाता है, जिसे आमतौर पर क्लीजिंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि इसमें शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। शहद में आवश्यक मात्रा में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिनमें रिबोफाल्विन, आयरन, जिंक, विटामिन बी 6 और डाइटरी फाइबर शामिल हैं।
टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब