लाइव न्यूज़ :

Covid India Update: देश में कोरोना के 3805 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

By संदीप दाहिमा | Updated: October 1, 2022 12:56 IST

Open in App
1 / 6
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,805 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,91,112 पर पहुंच गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 38,293 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,655 हो गई।
2 / 6
इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 13 मामले भी शामिल हैं। जिन 13 अन्य लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से पांच की मौत महाराष्ट्र और दो की मौत केरल में हुई। मंत्रालय के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत दर्ज की गई।
3 / 6
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,290 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 1.29 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,24,164 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
4 / 6
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 218.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
5 / 6
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
6 / 6
पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ से अधिक हो गए थे।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCoronaदिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम