Covid Update: भारत में कोविड-19 के 52 नए मामले दर्ज

By संदीप दाहिमा | Published: July 28, 2023 04:15 PM2023-07-28T16:15:14+5:302023-07-28T16:17:09+5:30

Next

भारत में कोविड-19 के 52 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,455 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,915 है।

कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,49,95,486 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,116 हो गयी है तथा मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।