Coronavirus: ये 5 सब्जियां खाने से इम्यूनिटी सिस्टम बनेगा मजबूत, बीमारियों से होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: April 24, 2020 06:16 AM2020-04-24T06:16:38+5:302020-04-24T06:16:38+5:30

Next

अगर आप सोच रहे हैं कि बाजार में मिलने वाली महंगी चीजों को खाकर ही इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। बेशक यह एक दिन का काम नहीं है लेकिन आप घर में मौजूद चीजों का सही तरीके से सेवन करके शरीर को मजबूत कर सकते हैं। हम आपको रोजाना खाई जाने वाली ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको अंदर से मजबूत बना सकती हैं।

आपको अपने खाने में ब्रोकली सब्जी को शामिल करना चाहिए। यह सब्जी विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है। इसके अलावा इसमें सल्फोरफेन जैसे पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप इस सब्जी को सब्जी के अलावा सलाद और सूप में डालकर खा सकते हैं।

यह एक ऐसी सस्ती सब्जी है जो पालक प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में सहायक है क्योंकि इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट शामिल हैं, जो आपके शरीर के लिए जरूरी हैं। पालक फ्लावोनोइड, कैरोटीनॉयड, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन सी और ई का भंडार है।

कहा जाता है कि यह सब्जी न केवल इम्यून सिस्टम बूस्ट करती है बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने और वजन कम करने में भी सहायक है। यह फोलेट और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इनके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इस सब्जी में बिल्कुल भी कैलोरी नही होती है।

अपने प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए आपको मशरूम का अधिक सेवन करना चाहिए। मशरूम सेलेनियम, विटामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन होते हैं। ये खनिज और विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक हैं। मशरूम पॉलीसेकेराइड का भी मुख्य स्रोत है, जो प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ाते हैं।

अदरक की जड़ में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुण होते हैं। अदरक के यह गुण गठिया, कैंसर, न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के खिलाफ मदद करते हैं। इसी तरह लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी फंगल गुण होते हैं। अदरक अल्जाइमर रोग, हृदय रोग, कैंसर और अन्य स्थितियों से लड़ने में भूमिका निभाते हैं। इसके एंटीवायरल गुण सर्दी, फ्लू संक्रमण की गंभीरता को कम करने में सहायक हो सकते हैं।