लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इन शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर थूका तो लगेगा 1000 से 5000 का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2020 14:56 IST

Open in App
1 / 6
चूंकि थूक और छींक या खांसी के ड्रॉप से यह वायरस जल्दी फैलता है इसलिए भारत में कई राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं ऐसा करने वालों पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का भी ऐलान किया है। चलिए जानते हैं कि किन-किन राज्यों में यह फैसला लिया गया है।
2 / 6
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केरल में सार्वजनिक स्थानों में थूकने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह नियम केरला पुलिस के एक्ट के सेक्शन 120(e) के तहत लिया गया है। जो व्यक्ति जुर्माना नहीं देगा, उसे एक साल की सजा हो सकती है।
3 / 6
इसी तरह गुजरात के अहमदाबाद में भी सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार। अहमदाबाद में लोगों से एक दिन में करीब आठ लाख रुपये की वसूली की गई है।
4 / 6
मुंबई में सड़कों पर या किसी भी सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए मार्शल सड़कों पर निगरानी रखेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 64 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
5 / 6
भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक मौत महाराष्ट्र में, एक कर्नाटक में और एक दिल्ली में हुई है।
6 / 6
अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना की वजह से अब तक 7,994 लोगों की मौत हो गई है जिनमें सबसे ज्यादा चीन में 3,237 लोगों की जान गई है।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सकेरलगुजरातमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम