लाइव न्यूज़ :

कोरोना अपडेटः देश में 24 घंटे में सामने आए 2112 कोरोना केस, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

By संदीप दाहिमा | Updated: October 22, 2022 10:43 IST

Open in App
1 / 5
देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,112 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,40,748 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 24,043 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,957 पर पहुंच गई है।
2 / 5
इन चार लोगों में केरल में संक्रमण से जान गंवाने वाले वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम मृतकों के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए सूची में जोड़े गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
3 / 5
पिछले 24 घंटे में 994 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,037 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत दर्ज की गई।
4 / 5
साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,87,748 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीके की 219.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
5 / 5
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ से अधिक हो गए थे।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम