ब्लैक फंगस की निशानी हो सकते हैं ये 5 लक्षण, हल्के में न लें, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं

By संदीप दाहिमा | Published: June 11, 2021 02:05 PM2021-06-11T14:05:35+5:302021-06-11T14:11:41+5:30

Next

ब्लैक फंगस के सबसे आम लक्षणों में चेहरे का आकार बदलना, काली पपड़ी का बनना, आंशिक पक्षाघात, सूजन, लगातार सिरदर्द और बदतर मामलों में, जबड़े की हड्डी का नुकसान आदि शामिल हैं। हालांकि इलाज करने वाले डॉक्टर कह रहे हैं ब्लैक फंगस के कुछ चेतावनी और संकेत बदल रहे हैं और इनकी अनदेखी की जा रही है। अगर इन लक्षणों की सही समय पर पहचान कर ली जाए, तो सही इलाज में मदद मिल सकती है।

जबड़े की हड्डी के आसपास दर्द - प्रारंभिक अवस्था में ऊपरी जबड़े और मुंह के आसपास दर्दनाक लक्षण महसूस कर सकता है। दांतों का टूटना और दांतों में फोड़ा भी जबड़े की हड्डी के आसपास संवेदनशीलता और दर्द पैदा कर सकता है। यदि आप जबड़े, माथे और लाल आंखों के आसपास दर्द महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लें।

दांतों का ढीला होना - अगर आपके दांतों में ढीलापन महसूस हो रहा है तो आप सतर्क हो जाएं। हालांकि चोट और संक्रमण सहित कई कारणों से दांत ढीले हो सकते हैं। लेकिन कोरोना से ठीक होने के बाद अगर आप ऐसा महसूस कर रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है आप ब्लैक फंगस की चपेट में हों।

जीभ और मुंह के ऊतकों का मलिनकिरण - ब्लैक फंगस होने पर मरीज की जीभ, मुंह के टिश्यू और उसके आसपास के हिस्से का रंग भी फीका पड़ सकता है, इसलिए उन्हें हल्के में न लें।

मसूड़े में संक्रमण दांत और मसूड़ों में इन्फेक्शन ब्लैक फंगस के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसा होने से मसूड़ों में दर्द और मवाद बन सकती है। अगर आपको मसूड़ों में दर्द रहने लग गया है, तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए।