लाइव न्यूज़ :

इन पांच घरेलू तरीकों से करें सर्दियों में फंटे होठों सही

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: November 4, 2019 07:23 IST

Open in App
1 / 6
सर्दियों के आते ही मौसम के साथ-साथ स्किन में भी बदलाव दिखने लगते हैं। खासतौर पर फटें होठ इस मौसम की सबसे बड़ी प्रॉब्लम बनती है। ऐसे में फटे होंठों को मुलायम और सुंदर बनाने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके फटे होंठों से आजादी दिलाएंगे और इन्हें मुलायम और अट्रैक्टिव बनाते हुए खूबसूरत भी बनाएंगे। तो आइए हम जानते हैं कुछ उपायों के बारे में....
2 / 6
होंठों को सॉफ्ट बनाने के लिए शहद काफी फायदेमंद होता है। यह होंठों को नर्म बनाने का काम करता है। इसके लिए शहद से कुछ देर तक होंठों की मसाज करें इसके बाद छोड़ दें। इस उपाय को दिन में दो बार करें। कुछ ही देर में आपको फर्क दिखने लगेगा।
3 / 6
रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगा कर छोड़ दें। ऐसा रोजाना करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे होंठों का रूखापन खत्म हो जाएगा और होंठ कभी नहीं फटेंगे।
4 / 6
फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन होता है। होंठों को मुलायम बनाने के लिए फ्रेश एलोवेरा लें। एलोवेरा के पत्तों से जेल को निकाल कर उससे धीरें-धीरे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से होंठों का रूखापन और डार्कनेस खत्म होगी।
5 / 6
खीरा वैसे तो पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। खीरे से फटे होंठों को भी मुलायम बना सकते हैं। रात को सोने से पहले होंठों पर खीरे का रस लगा लें। अब रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।
6 / 6
फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं रखें। ऐसा करने से फटे होंठ मुलायम होंगे साथ ही इनका कालापन भी दूर होगा।
टॅग्स :ब्यूटी टिप्सस्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन