Hariyali Teej 2022 Mehndi Designs: हरियाली तीज पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, आसाम और सिंपल मेहंदी से रचाएं अपने हाथ

By संदीप दाहिमा | Published: July 30, 2022 01:17 PM2022-07-30T13:17:51+5:302022-07-30T19:57:12+5:30

Next

हरियाली तीज का पर्व हर साल श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दोबारा मिलन हुआ था।

हरियाली तीज पर सुहागिनों स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं, हिंदू धर्म के अनुसार सावन सबसे पवित्र महीनों में से एक है। मान्यताओं के अनुसार ये भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीनों में से भी एक है।

इस दिन व्रती व्रत रखती हैं और माता पार्वती की आराधना भगवान शिव और गणेश जी के सा​थ करती हैं।

इस दिन महिलाएं विशेष तौर पर हरी साड़ी, हरे रंग की चूड़ी और सोलह श्रृंगार करती हैं, इस दिन कई स्थानों पर युवतियां झूले भी झूलती हैं।

इस दिन आप मेहंदी के ये आसान और खूबसूरत डिजाइन लगा कर तीज को और खास बना सकते हैं।

मेहंदी आप घर भी बना सकते हैं इसके लिए आप मेहंदी के पत्ते को पीस कर अपने हाथों के लिए मेहंदी तैयार कर सकते हैं, लगने के बाद इसका रंग बाजार की मेहंदी से अच्छा रचेगा।