लाइव न्यूज़ :

शराबी पिता से परेशान नाबालिग बेटियों ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, मां से करता था मारपीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 30, 2021 21:13 IST

Open in App
1 / 7
राजनांदगांव जिले में शराबी पिता से परेशान नाबालिग बेटियों ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या कर दी है।
2 / 7
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बेलरगोंदी गांव में मंगलवार देर रात शराबी पिता से परेशान 16 और 12 वर्ष की बेटियों ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी है।
3 / 7
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बेलरगोंदी गांव निवासी सहदेव नेताम (45) शराब पीने का आदी था। वह रोज शराब पीकर नशे में पत्नी और बेटियों से मारपीट करता था।
4 / 7
मंगलवार देर रात नेताम शराब पीकर घर पहुंच गया और पत्नी से मारपीट करने लगा। जब दोनों बेटियों ने मां के साथ मारपीट देखा तब वह बीच-बचाव करने लगीं।
5 / 7
नेताम गुस्से में आ गया और करीब रखी कुल्हाड़ी को उठाकर बेटियों को मारने के लिए दौड़ा। लेकिन दोनों बहनें नेताम से भिड़ गईं और पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन कर उस पर हमला कर दिया।
6 / 7
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेटियों के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर नेताम घर से बाहर भाग लेकिन दोनों बहनों ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
7 / 7
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो