लाइव न्यूज़ :

Stock Market Opening: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 397 अंक गिरा, निफ्टी भी कमजोर

By संदीप दाहिमा | Updated: August 2, 2023 11:42 IST

Open in App
1 / 5
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 396.51 अंक टूटकर 66,062.80 अंक पर आ गया।
2 / 5
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95.25 अंक के नुकसान से 19,638.30 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, विप्रो, आईटीसी और टाटा मोटर्स नुकसान में थे।
3 / 5
दूसरी ओर मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।
4 / 5
मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत बढ़कर 85.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
5 / 5
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 92.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो