लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: March 31, 2023 19:12 IST

Open in App
1 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर हो गया। विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने तथा जोखिम वाली परिसंपत्तियों के लिए मांग बढ़ने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।
2 / 5
हालांकि, अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने से पहले अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये का लाभ कुछ सीमित हो गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.12 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।
3 / 5
कारोबार के दौरान दोपहर साढ़े तीन बजे अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 17 पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर हो गया। कारोबार के दौरान रुपया 82.09 के दिन के कारोबार के उच्चस्तर स्तर और 82.26 के निम्न स्तर को छूआ।
4 / 5
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रामनवमी के मौके पर बृहस्पतिवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद था। इस बीच, दिन के उत्तरार्द्ध में अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 102.08 हो गया।
5 / 5
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :शेयर बाजारडॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम