नाना और नानी बने मुकेश-नीता अंबानी, बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 20, 2022 04:47 PM2022-11-20T16:47:47+5:302022-11-20T16:51:20+5:30

Next

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने आज अपने जुड़वां बच्चों - एक लड़का और एक लड़की - का स्वागत किया।

ईशा और आनंद ने बेटी का का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है।

12 दिसंबर 2018 में ईशा अंबानी की शादी हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी

ईशा ने महज 23 साल की उम्र में रिलायंस का कारोबार संभालने में पिता का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था.

ईशा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं।