लाइव न्यूज़ :

RBI से मिली बड़ी राहत, अब केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 7, 2023 14:19 IST

Open in App
1 / 10
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि बैंक के खाताधारकों ने यदि अपने वैध दस्तावेज जमा करवा दिए हैं और उनके पते में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो 'अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)' विवरण को अद्यतन करवाने के लिए उन्हें बैंक शाखा में जाने की कोई जरूरत नहीं है।
2 / 10
यदि केवाईसी विवरण में कोई बदलाव नहीं है तो खाताधारक अपनी ईमेल आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर, एटीएम या किसी भी अन्य डिजिटल माध्यम के जरिए स्व-घोषणा पत्र जमा करवा सकते हैं।
3 / 10
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि बैंकों को केवाईसी अद्यतन करने के लिए ग्राहकों पर बैंक शाखा में आने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।
4 / 10
इसी की पृष्ठभूमि में केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को ये दिशा-निर्देश जारी किए।
5 / 10
इसमें कहा गया, 'मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक, यदि केवाईसी विवरण में कोई बदलाव नहीं है तो पुन: केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ग्राहक का स्व-घोषणा पत्र पर्याप्त है।'
6 / 10
आरबीआई के मुताबिक, ग्राहक इस सुविधा की पेशकश करने वाले बैंकों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। ग्राहक नई केवाईसी प्रक्रिया को वीडियो कॉल के जरिए भी पूरा कर सकते हैं।
7 / 10
आरबीआई ने कहा है कि नई केवाईसी प्रक्रिया तभी शुरू की जानी चाहिए जब बैंक रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज 'आधिकारिक तौर पर वैध दस्तावेजों' की मौजूदा सूची से मेल नहीं खाते हों। यदि पहले जमा किए गए दस्तावेज़ की वैधता समाप्त हो गई है तो एक नया केवाईसी भी आवश्यक है।
8 / 10
आरबीआई ने निर्देश में बैंकों से ग्राहकों को पंजीकृत ईमेल आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर, एटीएम, डिजिटल माध्यम (ऑनलाइन बैंकिंग/इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लिकेशन), पत्र आदि के माध्यम से स्व-घोषणा सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है।
9 / 10
शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। पते में परिवर्तन के मामले में, ग्राहक उपरोक्त में से किसी भी माध्यम से संशोधित/अद्यतन पता प्रदान कर सकता है, जिसके बाद बैंक दो महीने के भीतर नए पते का सत्यापन करेगा।
10 / 10
कई ग्राहकों ने कहा कि उनके बैंकों ने उन्हें 31 दिसंबर 2022 से पहले केवाईसी के लिए शाखा में आने के लिए कहा है।
टॅग्स :Reserve Bank of IndiaShaktikanta Das
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?