लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, 02 अगस्त 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: August 2, 2023 21:24 IST

Open in App
1 / 5
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपये की गिरावट के साथ 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
2 / 5
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये टूटकर 76,700 रुपये प्रति किलो रही। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,949 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.29 डॉलर प्रति औंस रही।
3 / 5
कमजोर मांग परिदृश्य और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सोने में बिकवाली दबाव रहा। निवेशकों की अब अमेरिका की रोजगार रिपोर्ट पर नजर है। रिपोर्ट बुधवार को जारी होगी।
4 / 5
इस बीच, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका की साख घटाये जाने के बावजूद डॉलर सूचकांक 102 के स्तर के आसपास बना हुआ है।
5 / 5
उल्लेखनीय है कि साख तय करने वाली फिच रेटिंग्स ने पिछले दो दशकों में केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर कर्ज बढ़ने तथा संचालन मानदंडों में गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिका सरकार की रेटिंग घटा दी है। रेटिंग एजेंसी ने साख को एक पायदान कम कर एएए से एए प्लस कर दिया है।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो