10 अक्टूबर: आज सोने का भाव क्या है, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का रेट

By संदीप दाहिमा | Published: October 10, 2022 07:25 PM2022-10-10T19:25:18+5:302022-10-10T19:29:20+5:30

Next
sona ka bhav aaj ka sone ka bhav kya hai | sona-ka-bhav-aaj-ka-sone-ka-bhav-kya-hai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबार सत्र में सोना 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

sona chandi ka bhav | sona-chandi-ka-bhav | Latest business Photos at Lokmatnews.in

इसके अलावा चांदी 2,121 रुपये की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी।

sone ka aaj ka bhav aaj ka gold price | sone-ka-aaj-ka-bhav-aaj-ka-gold-price | Latest business Photos at Lokmatnews.in

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,683.05 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

sone ka bhav kya hai | sone-ka-bhav-kya-hai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी की आशंका को बढ़ा दिया है। बढ़ती ब्याज दरें निवेश के रूप में सोने को कम आकर्षक बनाती हैं।’’