लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में हिंसक टकराव पर CAIT ने उठाया बड़ा कदम, 3,000 चीनी उत्‍पादों के बहिष्‍कार का किया आह्वान

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 17, 2020 10:51 IST

Open in App
1 / 5
लद्दाख की गलवानी घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद पूरा देश आक्रोशित है।
2 / 5
ऐसे में 3,000 चीनी उत्‍पादों के बहिष्‍कार का कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने आह्वान किया है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)
3 / 5
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएआईटी ने कहा कि उसका उद्देश्य दिसंबर 2021 तक चीनी माल के आयात को 13 बिलियन डॉलर या लगभग 1 लाख करोड़ रुपये कम करना है। बता दें कि वर्तमान स्थिति में भारत चीन से सालाना लगभग 5.25 लाख करोड़ रुपये, यानी 70 बिलियन डॉलर का सामान आयात करता है।
4 / 5
CAIT के एक बयान के अनुसार, 'पहले चरण में कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने 500 से अधिक व्यापक श्रेणियों का चयन किया है, जिसमें 3,000 से अधिक आइटम शामिल हैं जो भारत में भी स्वदेशी रूप से बनाए जाते हैं, लेकिन सस्ते वस्तुओं के प्रलोभन के कारण, ये अब तक चीन से आयात किए जा रहे थे।' (फोटो सोर्स- CAIT)
5 / 5
कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने इस मामले में कहा, 'जिन वस्तुओं की लिस्ट तैयार हुई है, उनके विनिर्माण के लिए किसी भी परिष्कृत तकनीक की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, अगर किसी तकनीक का इस्तेमाल भले वे (चीन) करते हों, भारत के पास भी अच्छी तकनीक हैं। इसलिए भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग चीनी सामानों के स्थान पर बहुत आसानी से किया जा सकता है, जो इन वस्तुओं के लिए चीन पर भारत की निर्भरता को कम करेगा।'
टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो