लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2020 : बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा यह साल, सुशांत-इरफान से लेकर ऋषि कपूर तक ने कहा दुनिया को अलविदा

By अमित कुमार | Updated: December 27, 2020 16:09 IST

Open in App
1 / 8
साल 2020 में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत , इरफान खान और ऋषि कपूर के जाने का गम फैंस आज भी नहीं भुला पा रहे हैं। साल के शुरुआत में सबसे पहले इरफान खान का निधन हुआ। 29 अप्रैल को इरफान खान इस दुनिया से चले गए। इसके अगले ही दिन ऋषि कपूर भी बीमारी के कारण हमारे बीच नहीं रहे।
2 / 8
इरफान खान: एक्टर इरफान खान 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया से अलविदा कह गए। साल 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। लेकिन अचानक अनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, जिसके बाद वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हो गए। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि इरफान खान अगले दिन ही इस दुनिया को अलविदा कह देंगे। फैंस के लिए इस बात पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल था, लेकिन उनकी मौत की खबर ने चारोंतरफ शोक लहर पसार दी।
3 / 8
ऋषि कपूर: अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो रहे ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को आखरी सांस ली। ऋषि कपूर 67 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर, 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। बॉलीवुड के शो मैन यानि राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर को अभिनय का गुण विरासत में मिला था। ऋषि कपूर ने अपने भाइयो रंधीर कपूर और राजीव कपूर के साथ अपनी स्कूल की पढाई कैंपियन स्कूल से किया था। उसके बाद आगे की पढ़ाई मेयो कॉलेज अजमेर से पूरी की। बचपन से ही वो अपने पापा राज कपूर के साथ फिल्मों के सेट पर जाया करते थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद बतौर चाइल्ड अर्तिट्स ऋषि कपूर में 1970 में आई राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर है से बॉलीवुड में डेब्यू किया इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड फोर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट भी मिला था।
4 / 8
वाजिद खान: म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का 39 साल की उम्र में 1 जून को निधन हो गया था। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। वाजिद वेंटिलेटर पर थे, 31 मई की दोपहर वाजिद की तबीयत बेहद बिगड़ गई थी। वाजिद, पिछले कई सालों से किडनी के अलावा हार्ट की समस्या से भी जूझ रहे थे।
5 / 8
सुशांत सिंह राजपूत: 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को शॉक्ड में डाल दिया था। कोरोना की वजह से मुंबई में भी लॉकडाउन था। शूटिंग भी बंद थी। घर के बाहर आना-जाना भी बंद था और अचानक सुशांत की सुसाइड की खबर मिली। 14 जून की दोपहर सुशांत की लाश उनके बेडरूम में पंखे से झूलती हुई मिली। सुशांत की मौत का राज अब भी गहराया हुआ है।
6 / 8
सौमित्र चटर्जी: 15 नवंबर को बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और ‘‘अपुर संसार’’ और ‘‘चारूलता’’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले सौमित्र चटर्जी का कई बीमारियों से 40 दिन तक संघर्ष करने के बाद निधन हो गया था। वह 85 वर्ष के थे।ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के निर्देशन में कई फिल्मों में अभिनय करने वाले चटर्जी को बंगाली सिनेमा को दुनिया तक पहुंचाने के लिये याद किया जाएगा।
7 / 8
एसपी बालासुब्रमण्यम: लेजेंड सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम भी इस साल अलविदा कहकर चले गए। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। वह 25 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे।
8 / 8
सरोज खान: बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज ने अपने करियर में एक से एक नायाब गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज के निधन से हर कोई हैरान है। उनके चाहने वालों को कोरियोग्राफर के जान पर भरोसा नहीं हुआ। 71 साल की सरोज खान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में आई फिल्म गीता मेरा नाम से की थी।
टॅग्स :इरफ़ान खानसुशांत सिंह राजपूतऋषि कपूरसरोज खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!