यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 20, 2023 01:16 PM2023-04-20T13:16:08+5:302023-04-20T13:17:58+5:30

Next

फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की मां और यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह को निधन हो गया। 74 की उम्र में पामेला ने अपनी आखिरी सांस ली। (फोटो: ट्विटर)

पामेला चोपड़ा की बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब थी और वो लीलावती अस्पताल में थीं और बीते 15 दिनों से वो वेंटीलेटर पर थीं। (फोटो: ट्विटर)

पामेला चोपड़ा के निधन की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। (फोटो: ट्विटर)

गीतकार जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, "आज श्री यश चोपड़ा की अर्धांगिनी पामेला जी का निधन हो गया है। वह एक महान महिला थीं। बुद्धिमान, शिक्षित, गर्म और मजाकिया। मेरे जैसे लोग जिन्होंने यश जी के साथ मिलकर काम किया है, वे उनकी पटकथा और संगीत में उनके योगदान के बारे में जानते हैं। वह एक असाधारण व्यक्ति थीं।" (फोटो: ट्विटर)

बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर रहे यश चोपड़ का निधन 21 अक्टूबर 2012 को हो गया था। वहीं अब करीब 13 साल बाद पामेला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। (फोटो: ट्विटर)

बात दे कि, पामेला को आखिरी बार डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैंटिक्स' में देखा गया था जहाँ उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी यात्रा के बारे में बात की थी। (फोटो: ट्विटर)