ITA Awards 2022: 'द कश्मीर फाइल्स' ने जीता 'भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म' का अवॉर्ड, विवेक अग्निहोत्री ने कहा- 'यह लोगों की फिल्म है'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 13, 2022 12:33 PM2022-12-13T12:33:45+5:302022-12-13T12:36:08+5:30

Next

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को जहा दर्शकों के द्वारा काफी सराहना मिली, वही कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा कहकर आलोचना भी की। (फोटो: Twitter)

हाल ही में हुए भारतीय टेलीविजन पुरस्कार 2022 (ITA Awards 2022) में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सम्मानित किया गया है। (फोटो: Twitter)

भारतीय टेलीविजन पुरस्कार (ITA Awards) ने 'द कश्मीर फाइल्स' को 'भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म' के रूप में सम्मानित किया। (फोटो: Twitter)

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करके हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। (फोटो: Twitter)

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, "#TheKashmirFiles को गोल्डन अवार्ड देने के लिए @TheITA_Official को धन्यवाद। यह लोगों की फिल्म है। मैं सिर्फ माध्यम हूं। हम इस पुरस्कार को नरसंहार के सभी कश्मीरी हिंदू पीड़ितों को समर्पित करते हैं।" (फोटो: Twitter)

एक और ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा, "भारतीय सिनेमा की गोल्डन फिल्म के रूप में सम्मानित किए जा रहे #TheKashmirFiles के लिए यह पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को समर्पित है. @TheITA_Official #KashmirHinduGenocide" (फोटो: Twitter)

आपको बात दे की, विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी। (फोटो: Twitter)