अफेयर की अफवाहों के बीच सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती गाड़ी में हुए स्पॉट, देखें वायरल Pics

By ललित कुमार | Published: July 19, 2019 10:17 AM2019-07-19T10:17:01+5:302019-07-19T10:17:01+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बीते कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं।

पिछले कई दिनों से लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती अपनी अफेयर की अफवाहों के बीच मुंबई के बांद्रा में देर रात एक साथ गाड़ी में नजर आए।

कुछ दिनों पहले रिया का जन्मदिन था और अपने जन्मदिन पर रिया ने सुशांत के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

सुशांत और रिया की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गई थी।

रिया सफेद कलर की लॉन्ग शर्ट में बेहद हॉट और स्टाइलिश दिख रही हैं।

आखिरी बार रिया फिल्म 'जलेबी' में दिखाई दी थीं।

सुशांत जल्द ही फिल्म 'ड्राइव' में फैंस को एंटरटेन करते दिखेंगे।