सोनम कपूर से लेकर भारती सिंह तक, 2022 में इन एक्ट्रेसेस के घर गूंजेंगी किलकारियां, देखें लिस्ट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 22, 2022 01:47 PM2022-03-22T13:47:34+5:302022-03-22T14:02:15+5:30

Next

आइए जानते हैं साल 2022 में किन एक्ट्रेसेस के घर में गूंजेंगी किलकारियां । (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने मां बनने की गुड न्यूज़ शेयर की हैं। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज़ शेयर कर फैंस को गुड न्यूज़ दी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। काजल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। काजल अग्रवाल ने 30 अक्‍टूबर 2020 को गौतम कीचलू से शादी की थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

भारती सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। भारती ने साल 2017 को हर्ष लिम्बचियासंग शादी रचाई थीं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने फरवरी में बताया था कि वह पैरेंट्स बनने वाले हैं। गुरमीत ने देबिना के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा- 'अब हम तीन होने जा रहे हैं, जल्द ही चौधरी जूनियर आने वाले हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी भी इस साल मां बनने वाली हैं। संजना गलरानी ने सोशल मीडिया पर अपने खुशखबरी को फैंस के बीच शेयर किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)