बर्थडे स्पेशल: 32 की हुईं 'जन्नत गर्ल' सोनल चौहान, बोल्ड लुक से फैंस के दिलों पर करती हैं राज

By ललित कुमार | Published: May 16, 2019 07:21 AM2019-05-16T07:21:09+5:302019-05-16T07:21:09+5:30

Next

सोनल चौहान आज अपना 32वां जन्मदिन अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

सोनल चौधन का जन्म 16 मई 1987, बुलंदशहर में हुआ था।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनल पहली बार मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की एल्बम 'आप का सुरूर' में नजर आईं थी।

सोनल ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कुणाल देशमुख की फिल्म 'जन्नत' से की थी।

इस फिल्म में सोनल के साथ लीड रोल में इमरान हाशमी नजर आए थे। जोया माथुर के किरदार में नजर आईं सोनल की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

इस फिल्म 'जन्नत' के सोनल लिए सोनल को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

सोनल पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 के खिताब मिला था।

सोनल आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आईं थी।