नहीं रहे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर 'बप्पी लहरी', 69 साल की उम्र में निधन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 16, 2022 09:21 AM2022-02-16T09:21:40+5:302022-02-16T09:23:28+5:30

Next

संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है।

बप्पी लहरी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रस‍ित थे।

बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे।

इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती थी।

बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था।

बप्पी लाहिरी ने साल 1973 में हिंदी फिल्म नन्हा शिकारी में पहली बार संगीत दिया था।